Type Here to Get Search Results !

अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या


नई दिल्ली | उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर में शनिवार देर रात एक अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने चापड़ से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद मृतका 48 वर्षीय नगमा बेगम के बच्चे ने अपने पिता को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी 54 वर्षीय शफीक उर्फ छोटे को शक था कि उसकी पत्नी का बुलंदशहर में रहने वाले एक शख्स से अवैध संबंध है।पुलिस आरोपी शफीक से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। मृतका नगमा परिवार के साथ दयालपुर के नेहरू विहार में रहती थी। परिवार में पति शफीक उर्फ छोटे के अलावा तीन बेटे जावेद, आमिर, समीर व दो बेटी हैं। शफीक राजमिस्त्री का काम करता है। शफीक को शक था कि उसकी पत्नी के बुलंदशहर में एक शख्स से अवैध संबंध है। इस बात पर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद होता था।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.