Type Here to Get Search Results !

अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘घूमर’ का पहला लुक जारी



अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘घूमर’ का पहला लुक जारी

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी अपकमिंग फिल्म 'घूमर' का पहला लुक जारी कर दिया गया है। इस फिल्म की एक्ट्रेस सैयामी खेर ने 'घूमर' का पहला लुक बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। एक्ट्रेस ने फिल्म के फर्स्ट लुक को एक दिल छू लेने वाले नोट के साथ साझा किया है। फिल्म में सैयामी एक क्रिकेटर की भूमिका निभा रही हैं। वहीं, अभिषेक बच्चन फिल्म में उनके कोच की भूमिका में नजर आने वाले हैं। 'घूमर' का निर्देशन आर. बाल्की कर रहे हैं और इसमें शबाना आजमी भी अहम भूमिका में हैं। दिलचस्प बात यह है कि सैयामी ने महाराष्ट्र के लिए स्कूल स्तर पर क्रिकेट खेला है और उन्हें राष्ट्रीय टीम चयन के दौरान भी चुना गया था, लेकिन उन्होंने उस समय बैडमिंटन राज्य चैंपियनशिप में भाग लिया। अमिताभ बच्चन भी इस आर बाल्की की इस फिल्म का हिस्सा होंगे। फिल्म क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमती है, 'घूमर' के अलावा, सैयामी ताहिरा कश्यप की 'शर्माजी की बेटी' और अश्विनी अय्यर तिवारी की 'फाडू' में काम कर रही हैं। 'शर्माजी की बेटी' में साक्षी तंवर और दिव्या दत्ता भी मुख्य भूमिकाओं में होंगी।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.