Type Here to Get Search Results !

मानसून की दस्तक से नरम पड़े गर्मी के तेवर


दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सो में बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया है तो पूर्वोत्तर में मानसून के कारण भीषण बारिश और बाढ़ की वजह से लाखों लोग बेघर हो गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर व उत्तर भारत के हिस्सों में एक सप्ताह तक बादल छाए रहेंगे, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

असम में भीषण बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और बाढ़ के कारण हालत इस कदर बिगड़ चुके हैं कि राज्य के 28 जिलों के 2,930 गांवों में इससे 18.95 लाख लोग प्रभावित हुए है। इस साल अब तक बाढ़ और भूस्खलन के कारण राज्य में 55 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में करीब 1.08 लाख लोग 373 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। राजस्थान के जयपुर में शनिवार को मानसून की पहली बारिश देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले 24 घंटां में फिर से बारिश देखने को मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक यहां के बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में अगले चार दिन तक मानसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी। झारखंड में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। यहां के साहिबगंज, पाकड़, गोड्डा, दुमका और जामताड़ा में बारिश को लेकर अलर्ट घोषित किया गया है। 






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.