Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस ने टाले संगठन चुनाव, पंचायत और निकाय चुनाव लड़ें या संगठन के

संगठन चुनाव में नहीं थी कार्यकताओं की रुचि,कमलनाथ ने लिया निर्णय

 भोपाल । नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को पीसीसी के इस निर्णय से राहत मिल सकती है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के संगठन चुनाव आगे बढ़ा दिए गए हैं। पदाधिकारी और कार्यकर्ता असमंजस में थे कि वे चुनाव की तैयारी करें या संगठन चुनाव में उलङो रहें। खबर के मुताबिक इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और प्रदेश रिटर्निग ऑफिसर(पीआरओ) रामचंद्र खुटिया के बीच में लंबी बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि संगठन चुनाव का कार्यक्रम जून व जुलाई माह के मध्य तक टाल दिया जाए। चली। इस बैठक में संगठन चुनाव से संबंधित जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद थे। 

15 जुलाई के बाद 15 दिन में पूरी होगी प्रक्रिया

. बैठक में विमर्श किया गया कि प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव जुलाई तक होना है। इन चुनावों में कांग्रेस के पदाधिकारी जुट गए हैं, ऐसे में कांग्रेस के संगठन के चुनाव में कार्यकर्ताओं की फिलहाल रुचि नहीं है। जबकि एआईसीसी के चुनाव प्राधिकरण ने जून और जुलाई में बूथ, ब्लॉक और जिला संगठन के चुनाव करवाने का कार्यक्रम तय किया था। ऐसे में किसी भी नेता की संगठन चुनाव में फिलहाल रुचि नहीं है। सभी चाहते हैं कि पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव में ताकत झोंकी जाए। जिलों से मिली जानकारी के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पीआरओ रामचंद्र खुटिया और तीनों एपीआरओ को भोपाल बुलाकर बैठक की। जिसमें तय किया गया कि जून और 15 जुलाई तक होने वाली संगठन चुनाव की प्रक्रिया को जुलाई के अंतिम 15 दिनों में पूरा किया जाएगा। जिसमें बूथ और ब्लॉक स्तर के चुनाव जून में होना थे, जबकि जिला संगठन के चुनाव जुलाई में होना थे। अब बूथ से लेकर जिला संगठन तक के चुनाव 15 जुलाई के बाद किए जाएंगे। गौरतलब है कि अगस्त में प्रदेश अध्यक्ष और सितम्बर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.