Type Here to Get Search Results !

दूसरे दिन फिर बढ़े कोरोना पॉजिटिव,4 माह में 5 मौतों में 2 जबलपुर के मरीज

जबलपुर। पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ने के बीच जबलपुर में कोरोना के नए मरीजों की संख्या ने चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक 4 नए पॉजिटिव केस मिले, वहीं स्वस्थ होने पर 1 मरीज को डिस्चार्ज किया गया। शहर में एक्टिव केसों की संख्या 15 हो गई है। प्रदेश में जून माह के शुरुआती 10 दिनों में 2 मौत दर्ज की गई जिसमें एक व्यक्ति जबलपुर का है। वहीं स्वास्थ विभाग के रिकार्ड के अनुसार बीते 4 माह में कोरोना से 5 लोगों की मौत दर्ज की जिसमें 2 मरीज जबलपुर के रहे।

 सिविल लाइन और गुप्तेश्वर निवासी हैं मृतक

 बताया जाता है साउथ सिविल लाइन्स निवासी 58 वर्षीय मरीज को 2 जून को भर्ती कराया गया था और 3 जून को मौत हो गई। मरीज को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थी और वह शुगर व बीपी का मरीज बताया गया। इसी तरह भोले बाबा कुटी गुप्तेश्वर निवासी 77 वर्षीय महिला को 22 अप्रेल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसकी 23 अप्रेल को मौत हो गई। कहा जा रहा है कि टेस्टिंग कम होने के कारण पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम है जबकि संक्रमण एक बार फिर बढ़ रहा है। चुनावी माहौल में इसके फैलने का खतरा बना रहेगा। प्रदेश के 6 शहरों में संक्रमण की स्थिति चिंता बढ़ा रही है। 5 प्रतिशत से ज्यादा संक्र मण दर को चिंताजनक माना जाता है। शनिवार को इंदौर का पॉजिटिविटी रेट 13.80 प्रतिशत रहा,सीहोर में 11.76 प्रतिशत, भोपाल में 10.5 प्रतिशत, रायसेन में 10 प्रतिशत, सागर में 6.89 प्रतिशत, डिंडोरी में 6.56 प्रतिशत, ग्वालियर में 1.92 प्रतिशत, जबलपुर में 1.84 प्रतिशत और बैतूल में 1.56 फीसदी पॉजिटिविटी पहुंच गई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.