Type Here to Get Search Results !

पुलिस ने एआईएमआईएम के 30 कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार


दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को पार्लियामेंट थाने के बाहर प्रदर्शन करने वाले एआईएमआईएम के 30 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार सुबह यह जानकारी दी है। गुरुवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी के आरोप में दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद बड़ी संख्या में उनकी पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने के लिए पहुंच गए थे। गुरुवार को हुए विरोध प्रदर्शन में 33 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। दिल्ली पुलिस का आरोप है कि सभी आरोपी कथित रूप से नफरत के संदेश फैला रहे थे, विभिन्न समूहों को उकसा रहे थे और ऐसी स्थिति पैदा कर रहे थे, जो शांति बनाए रखने के लिए हानिकारक है।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.