Type Here to Get Search Results !

विद्युत जामवाल की फिल्म ‘खुदा हाफिज चैप्टर 2’ का ट्रेलर रिलीज


शिवालिका ओबेरॉय और विद्युत जामवाल अभिनीत फिल्म 'खुदा हाफिज चैप्टर 2-अग्नि परीक्षा' का ट्रेलर आउट हो गया है। इसमें विद्युत जामवाल और शिवालिका का अलग अंदाज नजर आया है। 'खुदा हाफिज चैप्टर 2-अग्नि परीक्षा' विद्युत जामवाल की 2020 की फिल्म 'खुदा हाफिज' का सीक्वल है, जो डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी।

'खुदा हाफिज' की ओटीटी पर शानदार सफलता के बाद अब दर्शकों के बीच इसका दूसरा चैप्टर आ रहा है। पैनोरमा स्टूडियो द्वारा निर्मित इस एक्शन ड्रामा में समीर और नरगिस की प्रेम कहानी को पर्दे पर दर्शाया गया है। इन किरादरों को शिवालिका और विद्युत जामवाल ने निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह समाज और परिस्थितियों का सामना करते हैं।  अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ट्रेलर रिलीज होने की जानकारी दी थी। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'इंतजार खत्म हुआ। इस फिल्म का निर्देशन फारुक कबीर ने किया है। 






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.