Type Here to Get Search Results !

तांत्रिक ने की 18 लाख रुपये की ठगी


सीकर शहर में महिला का इलाज करने के नाम पर एक तांत्रिक ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। इलाज के नाम पर तांत्रिक महिला के सिर पर कभी नींबू काटता तो कभी शरीर से खून निकालता था। तांत्रिक ने महिला के पति से एप्पल के दो आईफोन और एक स्कूटी सहित 18.45 लाख रुपए ठग लिए।ठगी का अहसास होने पर जब पीड़ित ने उससे वापस रुपए मांगे तो आरोपी ने आत्महत्या कर पूरे परिवार को फंसाने की धमकी भी दी। मामले में महिला की सास ने कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.