Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस ने तय किये मेयर पद के 11 प्रत्याशी, 5 पर नहीं बन पाई सहमति



 

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ हुई प्रभारियों की बैठक में मेयर पद के 11 प्रत्याशियों के नाम तय हो गए हैं। 5 शहरों के लिए सहमति नहीं बन पाई। इन नामों की घोषणा कल हो सकती है। कमलनाथ ने मीडिया से कहा कि 

कांग्रेस पार्टी एक-दो दिन में निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी फाइनल कर देगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में सभी लोग टिकट मांगते हैं लेकिन किसी एक को टिकट मिल पाता है। हम इसमें किसी व्यक्ति को नहीं बल्कि संगठन को मजबूत करने वाला फैसला करेंगे।

टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस पार्टी में मची खींचतान के सवाल पर  कमलनाथ ने कहा कि मैं 45 साल से राजनीति कर रहा हूं सब लोग अच्छा काम करते हैं और टिकट चाहते हैं। ऐसे में कभी-कभी तनाव हो जाता है, पर सब मिलकर निकाय चुनाव में भाजपा के झूठ को जनता के सामने लाएंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.