Type Here to Get Search Results !

होमगार्ड के एएसआई को सैनिक से 10 हजार रुपए रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा

नामांकन के लिए मांगी थी 15 हजार की रिश्वत

 जबलपुर। लोकायुक्त टीम ने छिंदवाड़ा के होमगार्ड में पदस्थ एएसआई को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। एएसआई प्रदीप शर्मा ने होमगार्ड सैनिक पंकज पवार से किट जमा करने व पुन: नामांकन के नाम पर 15 हजार रुपए मांगे थे। सैनिक ने इसकी शिकायत लोकायुक्त एसपी संजय साहू से की, जिसके बाद टीम ने उसे दबोच लिया। डीएसपी दिलीप झरबड़े ने बताया कि सैनिक पंकज पवार होमगार्ड शाखा में एसडीआरएफ टीम में पदस्थ है और पिछले दो-तीन महीनों से वह है पारिवारिक कारणों से ड्यूटी पर नहीं था। कुछ दिन पहले ही सैनिक ने दोबारा नामांकन जमा कर जॉइनिंग ली थी जिसको लेकर शाखा में पदस्थ एएसआई प्रदीप शर्मा उससे 15000 की डिमांड कर रहे थे। होमगार्ड सैनिक पंकज पवार ने शिकायत में बताया कि एएसआई प्रदीप शर्मा उसे लगातार पैसे देने के लिए दबाव बना रहे थे तथा पैसे नहीं देने पर एसडीआरएफ किट जमा कराकर नामांकन रद्द करने की धमकी दे रहे थे। इसके बाद एसपी के निर्देश पर योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की गई और एएसआई प्रदीप शर्मा को 10 हजार की रकम लेते पकड़ा गया। इस कार्रवाई में डीएसपी दिलीप झरबड़े, इंस्पेक्टर स्वपनिल दास, भूपेंद्र दीवान एवं ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.