सतना। धवारी चौराहे में लगी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा खंडित करने का प्रयास करने वाले 6 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्यवाही की। कोतवाली पुलिस ने धारा 304/22 धारा 143 144 146 147 148 149 427 153-A आईपीसी एवं सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 03 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कृष्णकांत गौतम उम्र 22 वर्ष,शुभम शुक्ला उम्र 18 वर्ष,सुभाष सिंह उम्र 22 वर्ष, विवेक सिंह उम्र 18 वर्ष, विशन मांझी उम्र 25 वर्ष और प्रभात बागरी उम्र 19 वर्ष को हिरासत में किया गया है।
Breaking News
Loading...
