Type Here to Get Search Results !

IPL 2022 में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया



IPL 2022 में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया 

IPL 2022 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया। मुंबई की इस जीत से दिल्ली का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूटा, वहीं RCB के हाथ नॉकआउट का टिकट लगा। बैंगलोर प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी, उनसे पहले गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स नॉकआउट मुकाबलों के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। दिल्ली ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा था। टीम ने इसे 5 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया।
रोहित शर्मा के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले को सही साबित करते हुए मुंबई के गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया। बुमराह ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाये। दिल्ली का स्कोर 8.4 ओवर में चार विकेट पर 50 रन था लेकिन रोवमैन पॉवेल ने 34 गेंद में 43 और कप्तान ऋषभ पंत ने 33 गेंद में 39 रन बनाकर पारी को संभाला। दोनों ने 44 गेंद में 75 रन की साझेदारी करके टीम को संकट से निकाला। दिल्ली को प्लेआफ में जगह बनाने के लिये यह मैच हर हालत में जीतना है। मुंबई के लिये रमनदीप सिंह ने दो ओवर में 29 रन देकर दो विकेट चटकाये।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.