Type Here to Get Search Results !

फ्रांस के लिए रवाना होंगी हिना खान


'कांस फिल्म फेस्टिवल' जल्द दस्तक देने वाला है। 2019 में फ्रेंच रिवेरा में प्रभावशाली शुरुआत करने के बाद टीवी एक्ट्रेस हिना खान एक बार फिर 'कांस फिल्म फेस्टिवल' में वापसी करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिना खान अपनी इंडो इंग्लिश फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' को प्रमोट करने के लिए इस बार रेड कारपेट का हिस्सा बनने जा रही हैं। बता दें कि इससे पहले भी हिना खान साल 2019 में 'कांस फिल्म फेस्टिवल' का हिस्सा रह चुकी हैं।

हिना खान ने 2019 में कांस रेड कार्पेट पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए सुर्खियां बटोरीं थीं। उस साल, वह कांस के इतिहास में सबसे चर्चित भारतीय हस्तियों में से एक बन गईं थी। गौरतलब है कि हिना खान ने अपने डेब्यू ईयर में दो बार रेड कारपेट पर वॉक किया था। उनके दोनों लुक्स दर्शकों को काफी पसंद आए थे और इसके लिए उन्हें सराहना भी मिली थी।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.