Type Here to Get Search Results !

वेटर हत्याकांड, चोर कहने पर टेंट हाउस कर्मचारियों ने किया राहुल का कत्ल

एसपी ने किया खुलासा, आरोपियों में दो नाबालिग शामिल 

जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र के शास्त्नी नगर में 24 वर्षीय वेटर राहुल अहिरवार के अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि घटना के एक घंटे पहले शादी पार्टी में काम कर लौटे राहुल की हत्या चोर कहने के विवाद पर हुई थी। अन्य टेंट हाउस में काम करने वाले रोहित सहित दो नाबालिग लड़कों ने फावड़ा की बेंट से उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

टेंट का सामान खाली कर शारदा चौक से लौटे थे तीन लड़के

एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि एएसपी शिवेश सिंह बघेल के मार्गदर्शन में सीएसपी बरगी आईपीएस प्रियंका शुक्ला और तिलवारा पुलिस ने स्थानीय मुखिबरों की मदद ली, जिसमें जानकारी मिली कि सुबह करीब 4 बजे शास्त्री नगर में कुछ युवकों का विवाद हुआ था और झगड़ा करने वाले भी टेंट हाउस में काम करने वाले लड़के थे। पतासाजी में अहम सुराग मिला कि नर्मदा नर्सरी में उस रात टेंट लगा था जिसमें काम करने वाले रोहित राजपूत निवासी कौशल्या माय होम्स,सगड़ा के साथ दो नाबालिग लड़के शारदा चौक पर टेंट का सामान खाली कर लौटे थे। इसी बीच वहां राहुल अहिरवार व पूरन डुंडवारा निवासी नंद लाल यादव के यहां से शादी पार्टी में काम कर लौटे थे। पूरन अपने घर चला गया और वहां खड़े राहुल से को चोर कहने पर रोहित राजपूत व दो नाबालिग लड़कों का विवाद हो गया। इसमें तीनों ने फावड़ा के बेट से हमला कर राहुल की हत्या कर दी।

 रात्रि गश्त में मिले थे राहुल व पूरन

 इस हत्याकांड के पहले 5 मई की रात 3 बजे करीब राहुल व पूरन पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान मिले थे। उन्हें सिवनी टोला निवासी गोलू पटैल अपने वाहन से अन्य कर्मचारियों के साथ लाया था और शास्त्री नगर में छोड़कर चला गया था। इसी दरम्यान पुलिस की गाड़ी आई और दोनों से पूछताछ कर नाम पता नोट करते हुए जाने दिया था। सुबह 5:40 बजे सुलभ काम्पलेक्स के केयर टेकर राकेश राय ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक की लाश पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पतासाजी की तो मृतक की शिनाख्त राहुल अहिरवार के रूप में हुई। इसके बाद हुई पड़ताल में टेंट हाउस कर्मियों का सुराग मिलने पर हत्याकांड का खुलासा हो गया। जिसमें प्रभारी टीआई लेखराम नादोनिया, एसआई अभिषेक कैथवास, एएसआई बेनी दुबे, सोबरन सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक श्रीकांत मिश्र,धर्मेद्र सोनी, रमेश पटैल,दिलीप पाठक,सतपाल सिंह,उमेश रजक,अशोक सिंह,अजय जैन, आरक्षक जय कुमार, हरीश,दारासिंह,हरिसिंह राजपूत,त्रिलोक, शशांक सिंह,जयदीप, प्रवीण चौकसे सहित क्राइम ब्रांच के एएसआई मृदुलेश शर्मा व शेष नारायण, रामसहाय, मानस उपाध्याय, अनूप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.