Type Here to Get Search Results !

जॉर्जिया एंड्रियानी की जन्मदिन पार्टी में पहुंचीं शहनाज गिल ने चुराई लाइमलाइट



जॉर्जिया एंड्रियानी की जन्मदिन पार्टी में पहुंचीं शहनाज गिल ने चुराई लाइमलाइट

'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल ऐसी सेलिब्रिटी बन गई हैं, जो जहां भी जाती हैं सारी लाइमलाइट चुरा लेती हैं। हाल ही अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी की जन्मदिन पार्टी की आयोजन किया गया, जहां शहनाज गिल को भी स्पॉट किया गया। पार्टी में पहुंची शहनाज गिल ने यहां भी पूरी लाइमलाइट चुरा ली। उनकी पार्टी में मस्ती करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस को शहनाज का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में शहनाज गिल बड़े ही प्यार से जॉर्जिया को केक खिलाती हुई नजर आ रही हैं। जॉर्जिया और शहनाज को देखकर लग रहा है कि दोनों बेस्ट फ्रेंड्स हैं। वहीं, एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जॉर्जिया पैपराजी के साथ केक काट रही होती हैं, लेकिन जैसी ही शहनाज गिल पार्टी में आईं सारी लाइमलाइट उन पर चली गईं। अरबाज खान के साथ भी शहनाज की अच्छी बॉन्डिंग दिखाई दी। इससे पहले शहनाज अर्पिता खान की ईद पार्टी में भी पहुंची थीं, जहां सलमान खान के साथ उनकी बॉन्डिंग को फैंस ने काफी पसंद किया था। 


*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.