Type Here to Get Search Results !

महेंद्र सिंह धोनी तमिल फिल्म को करेंगे प्रोड्यूस


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब क्रिकेट की दुनिया के अलावा फिल्म मेकिंग में उतरेंगे। धोनी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में प्रोड्यूसर के तर पर डेब्यू करने को तैयार हैं। इसके लिए धोनी ने संजय को नियुक्त किया है, जो अभिनेता रजनीकांत के करीबी सहयोगी हैं। इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी। धोनी अभी IPL में व्यस्त हैं और इस सीजन के बाद वह इस फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं। फिल्म की शूटिंग भी इसी महीने शुरू होगी। धोनी का तमिल फिल्म इंडस्ट्री से पहले से जुड़ाव रहा है। क्रिकेटर ने अपनी बयोपिक ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के प्रमोशन में भी शामिल थे, यह फिल्म कई भाषाओं में एक साथ रिलीज हुई थी। उनकी बयोपिक ने साउथ के राज्यों में भी अच्छी कमाई की थी। नयनतारा अभी अपनी अपकमिंग बॉलवुड फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, इससे वह अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान नजर आएंगे। वहीं फिल्म को एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वह कुछ तमिल फिल्मों का भी हिस्सा हैं।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.