अवैध मदिरा में लिप्त वाहनों की नीलामी फिर होगी शुरू
खरगोन - जिले में समय-समय पर आबकारी और पुलिस विभाग द्वारा अवैध मदिरा के मामलों में कार्यवाही की गई थी। उन मामलों में जप्तशुदा व राजसात वाहनों की नीलामी प्रक्रिया प्रारम्भ हो रही है। आबकारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री अभिषेक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) की उपधारा (2) के अंतर्गत अवैध परिवहन के वाहनों को नीलाम किया जाएगा। ऐसे 38 वाहनों की निविदा की 25 मई को नीलामी होगी।

