Type Here to Get Search Results !

भारती सिंह ने बेटे के वन मंथ बर्थडे पर शेयर की क्यूट तस्वीर


कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे अच्छे फेज को एन्जॉय कर रही हैं। बीते महीने ही भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया माता-पिता बने हैं। भारती सिंह ने 3 अप्रैल 2022 को बेबी बॉय को जन्म दिया था। भारती सिंह के बेटे की पहली झलक देखने का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है, हालांकि भारती सिंह ने अब तक अपने बेटे के साथ कई तस्वीरें शेयर की, लेकिन उनका चेहरा अब तक किसी के सामने रिवील नहीं किया। अब हाल ही में भारती सिंह ने अपने बेटे का वन मंथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के लाड़ले गोला 3 मई 2022 को 1 महीने के हो चुके हैं और इस खास मौके पर भारती सिंह ने अपने बेटे की क्यूट सी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। भारती सिंह ने बेटे के 1 महीने का जन्मदिन मनाते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर पिता हर्ष लिंबाचिया की गोद में आराम फरमाते हुए गोला की एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में हर्ष लिंबाचिया बड़े ही प्यार से अपने बेटे का माथा चूम रहे हैं। तो वही दूसरी तस्वीर में भारती सिंह ने बेटे को प्यार से गले लगाते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए भारती सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी वन मंथ गोले'।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.