Type Here to Get Search Results !

चलती गाड़ी में युवक का खतरनाक स्टंट


सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कॉर्पियो से एक युवक चालक स्टेरिंग को छोड़कर चलती गाड़ी में गेट खोलकर उस पर बैठा नजर आ रहा है। वीडियो शूट करने के दौरान इस खतरनाक स्टंट से अन्य चालकों पर भी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ था। गाजियाबाद पुलिस ने इंदिरापुरम थाने की पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि वायरल वीडियो एलिवेटेड रोड का बताया गया है, लेकिन यह इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में शूट किया गया है इसकी पुष्टि नहीं हो रही है। वायरल वीडियो में युवकों की पहचान करने के लिए पुलिसकर्मी लगातार एलिवेटेड रोड पर आने जाने वाले लोगों पर नजर बनाए हुए हैं। उनकी पहचान होते ही जल्द कार्रवाई की जाएगी। एसपी यातायात रामानंद कुशवाहा का कहना है कि वायरल वीडियो हाल फिलहाल का नहीं नजर आ रहा है, उसमें हल्का कोहरा भी दिख रहा है। वीडियो में नजर आ रहा गाड़ी का नंबर जांच करने के दौरान किसी भी स्कॉर्पियो गाड़ी से नहीं मिला है। फिलहाल यातायात पुलिसकर्मी गाड़ी चालक की पहचान करने में जुटे हैं।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.