Type Here to Get Search Results !

क्रिकेटर युवराज सिंह ने चार महीने बाद दिखाई बेटे की पहली झलक


पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने बेटे के जन्म के 4 महीने बाद पहली झलक दिखाई है। उन्होंने बताया है कि पिता बनने के बाद भी काफी चीजें सीख रहे हैं, जबकि हेजल हर काम में निपुण हैं। युवराज लगभग 4 महीने पहले पिता बने थे और इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को भी दी थी। इसके बाद उन्होंने अब अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है। 

युवराज ने पिता बनने की कहानी साझा करते हुए बेहद खुश हूं। मेरा मानना है कि यादों के लिए हम जो चीज सबसे अच्छी कर सकते हैं वह यह है कि बच्चे की परवरिश साथ में करें। बच्चे के कपड़े बदलना या उसे खाना खिलाना मैं हर काम सीख रहा था, लेकिन हेजल निपुण थीं।" इसके साथ ही युवी ने बताया कि वो एक बूटकैंप का भी हिस्सा बने, जहां कई पिता बच्चे को पालने का तरीका सीखते हैं।युवराज सिंह ने 30 नवंबर 2016 को बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच के साथ शादी की थी। शादी के पांच साल बाद दोनों जनवरी 2022 में एक बच्चे के माता-पिता बने। युवराज और हेजल कीच की कई कहानियां मीडिया में प्रचलित हैं। युवराज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हेजल कीच ने उनके साथ डेट पर जाने के लिए पांच साल लिए थे। 





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.