Type Here to Get Search Results !

कृषि मंत्री बोले ऊर्जा मंत्री से-बिजली न मिलने से किसान निपटा तो वो हमें निपटा देगा





भोपाल। पंचायत चुनाव की आहट के बीच मध्यप्रदेश में बिजली उपलब्ध कराने के दावों की हकीकत कृषि मंत्री कमल पटेल औऱ ऊर्जा मंत्री के बीच बातचीत से उपजी घबराहट बता रही है। कृषि मंत्री बिजली कटौती औऱ किसानों की नाराजी की बात करते हुए वीडियो में कह रहे हैं कि किसानों को बिजली नहीं मिल रही है, भाई कटौती बंद करवा दो। कमल पटेल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से कह रहे हैं कि किसान निपटेगा तो वो हमें निपटा देगा। कृषि मंत्री ने अपने नर्मदापुरम संभाग के हालात का जिक्र करते हुए कहा कि 4 हजार करोड़ की मूंग की फसल बर्बाद हो जाएगी इसलिए किसानों को बिजली कटौती से मुक्त किया जाय। कमल पटेल ने याराना अंदाज में कहा कि बिजली कटौती कर किसानों को जो 10 घंटे बिजली मिलती है, वो तो दिला दो यार....। तोमर ने उन्हें आश्वासन दिया है, लेकिन शिवराज सरकार के दो मंत्रियों की बातचीत से भरपूर बिजली की उपलब्धता साफ हो गई।


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.