आलोक से मिले प्रभारी मंत्री, कुशलक्षेम पूछी
खरगोन 21 मई 2022। प्रदेश के कृषि व जिले के प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल संजय नगर निवासी आलोक प्रजापति से मिलने पहुँचे। प्रभारी मंत्री श्री पटेल शुक्रवार को संजय नगर में ही बहन लक्ष्मी के आशीर्वाद समारोह में मौजूद थे। उन्हें जानकारी मिली कि गत 5 दिनों पर सनावद में घटित दुर्घटना में आलोक मुकेश प्रजापति को चोट आई है। वे विवाह के उपरांत सीधे आलोक से मिलकर घटना और स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य उपचार की जानकारी लेते हुए कहा कि चिंता न करें आपके उत्तम स्वास्थ्य के लिए सब कुछ करेंगे। मंत्री श्री पटेल ने उपचार के लिए राशि देने की भी बात कही। इस दौरान सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल, सीसीबी अध्यक्ष श्री रंजीत डंडीर व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


