Type Here to Get Search Results !

बालकनी में रखे गैस सिलेंडर में हुआ धमाका


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फट गया। हालांकि इस हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन, इसका असर आसपास के मकानों तक देखा गया। बताया जा रहा है कि बालकनी में रखे गैस सिलेंडर फटने का धमाका इतना जोर का था कि आसपास के मकान की खिड़कियों के शीशे टूट गए, जबकि बालकनी में लगी लोहे की ग्रिल भी क्षतिग्रस्‍त होकर नीचे गिर गई। वहीं गैस सिलेंडर फटने के बाद घर के बाहर सड़क इसका मलवा बिखर गया। मामला कबीरनगर थाना क्षेत्र का है। धमाके के बाद आनन-फानन में परिवार के सदस्यों ने बाहर निकाया गया। सिलिंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों के लोग भी सहम गए।कबीर नगर के इम्पीरियल सोसाइटी निवासी पंकज दुबे के घर में यह हादसा आज शुक्रवार सुबह उस वक्‍त हुआ जब सभी लोग सो रहे थे। करीब छह बजे अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज की सुनकर सभी हड़बड़ा गए। बालकनी से आई धमाके की आवाज सुनकर पंकज बाहर निकले तो देखा गैस सिलेंडर में धमाका हुआ है। उन्‍होंने तुरंत घर के सभी सदस्‍यों को सुरक्षित बाहर निकाला।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.