Type Here to Get Search Results !

विवाहिता ने प्रेमी के साथ खाया जहर


मृतका की शादी एक महीने पहले ही हुई थी, वह अपनी शादी से खुश नहीं थी। इसी के चलते उसने अपने प्रेमी के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।जालौर जिले के भीनमाल निकट नोहरा गांव में युवक-युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे विवाहिता युवती की मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर हालात में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार पावली की रहने वाली सोमती भील जुंजाणी ने वीरा राम भील के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब एक महीने पहले सोमती की शादी कहीं और हो गई थी। बताया जा रहा है की वह अपनी शादी से खुश नहीं थी। बुधवार को दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। ग्रामीणों ने दोनों को नोहरा नाड़ी के पास बेहोशी की हालत में देखा।इसके बाद ग्रामीण दोनों को भीनमाल के राजकीय अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई, जबकि वीरा राम का निजी अस्पतालम में इलाज चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.