Type Here to Get Search Results !

‘स्वयंवर -मीका दी वोटी’ के वेडिंग सॉन्ग में नजर आईं देश भर की दुल्हनें



‘स्वयंवर -मीका दी वोटी’ के वेडिंग सॉन्ग में नजर आईं देश भर की दुल्हनें

मीका सिंह का अनोखा रियलिटी शो 'स्वयंवर – मीका दी वोटी'  खूब चर्चा में हैं। इस शो के  लिए मीका सिंह का वेडिंग सॉन्ग ऑफ द ईयर भी रिलीज हो गया है। इस गाने में दर्शकों को कश्मीर से कन्याकुमारी तक दुल्हनों की अद्वितीय सुंदरता देखने का मौका एक  ही गाने में  मिला है। वीडियो में ये दुल्हनें भारत के विभिन्न क्षेत्रों से हैं और अपने पारंपरिक शादी के परिधानों में हैं। दुल्हन के लिबाज़ में सभी दुल्हनें बहुत खूबसूरत नज़र आर ही हैं।

यह वेडिंग एंथम वीडियो मीका सिंह की 'वोटी' बनने के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाली सभी दुल्हनों का एक साझा मंच है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक की सभी दुल्हनें उनके व्यक्तिगत व्यक्तित्व और विरासत का प्रतिनिधित्व करती नज़र आ रही हैं। लोग भी मीका सिंह की संभावित दुल्हनों के इस तरह के अनूठे परिचय को देखने को उत्सुक हैं। इनमें से मीका सिंह की दुल्हन कौन बनेगी, इसे लेकर गेसिंग गेम भी शुरू हो चुका है।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.