Type Here to Get Search Results !

जानिए ...शनि अमावस्या से शुरू सप्ताह किस-किस के लिए होगा मंगलकारी

30 मई से 5 जून 2022 अर्थात विक्र म संवत 2079 शक संवत 1944 के ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या से ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तक का है। शनि अमावस्या से शुरू ये सप्ताह किस-किस के लिए मंगलकारी होगा, बता रहे हैं पं अनिल पाण्डेय।

 मेष राशि .. इस सप्ताह आपके पास उत्तम धन आने की उम्मीद है । शत्नुओं पर आपको विजय मिल सकती है । आपको या आपके जीवन साथी को कष्ट हो सकता है । जिन जातकों को का अभी विवाह नहीं हुआ है उनके लिए विवाह के उत्तम प्रसंग आएंगे । प्रेम संबंध भी आगे बढ़ेंगे । व्यय की अधिकता रहेगी । जनता में सम्मान प्राप्त होगा ।अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो स्थानांतरण या लंबी यात्ना हो सकती है । आप के रीढ़ की हड्डी या कमर में दर्द हो सकता है । इस सप्ताह आपके लिए तीन चार और 5 जून लाभदायक हैं । लंबित कार्यों को करने लायक हैं । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है। वृष राशि .. आपको इस सप्ताह शासकीय कार्यों में सफलता प्राप्त होगी । आप अगर अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आप इस सप्ताह शत प्रतिशत सफल रहेंगे । मुकदमे में आपको सफलता प्राप्त होगी । धन की अच्छी उपलिब्ध होगी ।आपके स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी हो सकती है ।भाइयों के साथ आपके संबंध उत्तम रहेंगे । संतान से आपको कम सहयोग प्राप्त होगा । अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं ।आपके लिए इस सप्ताह 30 और 31 तारीख उत्तम और लाभप्रद है । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शुक्र वार को किसी मंदिर में जाकर भिखारियों के बीच चावल का दान दें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्र वार है। मिथुन राशि .. शासकीय कार्यों में उत्तम सफलता का योग है ।धन के आने की मात्ना में कमी आएगी ।भाग्य आपका साथ देगा ।आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है ।आपके संतान को भी कष्ट की संभावना है । भाइयों और बहनों से संबंधों में खटास आएगी । इस सप्ताह आपके लिए 1 और 2 जून उत्तम है । 30 और 31 मई को आपको कोई भी कार्य सावधानीपूर्वक करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप सूर्य देव को प्रात काल विधि के अनुसार जल अर्पण करें ।सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है। कर्क राशि .. इस सप्ताह आपके भाग्य देव आप पर बहुत मेहरबान हैं । भाग्य की वजह से आपके कई कार्य हो सकते हैं । धन आने का योग है । कार्यालय में आपकी नोकझोंक हो सकती है । छोटी मोटी दुर्घटना का भी योग है । आपको आपकी संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । जनता में आपका सम्मान बढ़ेगा । मुकदमे बाजी से बचें । इस सप्ताह आपके लिए तीन चार और 5 जून फलदायक हैं । कृपया इसका पूरी तरह से लाभ उठाएं । 1 और 2 जून को आप संभल कर कार्य करें । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह पूरे सप्ताह आदित्य हृदय स्त्नोत का प्रतिदिन पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है। सिंह राशि .. इस सप्ताह आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । मामूली दुर्घटना का योग है । भाग्य के स्थान पर परिश्रम से ही आप के कार्य सफल होंगे । कार्यालय में आपका वाद विवाद संभव है । बचकर रहें । आपके खर्चे में वृद्धि हो सकती है । यह भी संभव है की आप कोई सुख का सामान खरीदें । आपको अपने भाईयों से परेशानी हो सकती है । बहनों से संबंध ठीक रहेंगे । इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 मई शुभ और हितवर्धक है । तीन चार और 5 जून रिस्क वाले कार्यों को करने के लिए उपयुक्त नहीं हैं । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह भगवान शिव का जल और दूध से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है। कन्या राशि .. अविवाहित जातकों के विवाह के सुंदर अवसर आएंगे ।आपके स्वास्थ्य में थोड़ी कमी हो सकती है । आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । प्रेम संबंध बढ़ेंगे । 4 जून के उपरांत आपका भाग्य आपका साथ देगा । व्यापार में वृद्धि होगी । शत्नु बढ़ेंगे । भाई बहनों से संबंध उत्तम रहेंगे । धन आने का उत्तम योग है । आपके लिए इस सप्ताह 1 और 2 जून उपयुक्त और अनुकूल है । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गणोश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है। तुला राशि .. आपका आपके जीवन साथी के साथ उत्तम संबंध रहेगा । प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी । विवाह के अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे । संतान से सुख की प्राप्ति होगी । अध्ययन का कार्य उत्तम चलेगा । आपके सभी शत्नु समाप्त हो जाएंगे । रोगों से भी मुक्ति संभव है । छोटी मोटी दुर्घटना का योग है । तीन चार और 5 जून आपके लिए नए कार्यों को करने के योग्य और उत्तम है । 30 और 31 मई को आपको कोई भी कार्य सोच समझ कर करना चाहिए ।आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्र वार है। वृश्चिक राशि .. यह सप्ताह आपकी संतान के लिए उत्तम संदेश लेकर आ रहा है । संतान का आपके साथ अच्छा संबंध रहेगा । उनका प्रमोशन भी हो सकता है । अगर आप छात्न हैं तो आपकी पढ़ाई अत्यंत उत्तम चलेगी । कंपटीशन में आपको सफलता मिलेगी । कृपया आई ए एस के प्राथमिक परीक्षा देने वाले ध्यान दें । उनको परीक्षा में सफलता पाने की बहुत अच्छी उम्मीद है । आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कमी आएगी । आपका व्यापार 4 तारीख के बाद बहुत अच्छा चलेगा । इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 मई अत्यंत उत्तम है । 1 और 2 जून को आपको संभल कर कार्य करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शुक्र वार को मंदिर में जाकर किसी योग्य ब्राह्मण को सफेद वस्त्न का दान दें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है। धनु राशि .. धनु राशि के जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह अत्यंत उत्तम है । जनता में उनको बहुत अच्छा सहयोग मिलेगा । उनकी प्रसिद्धि बढ़ेगी । मध्यप्रदेश में इस राशि के या इस लग्न के जनप्रतिनिधियों को टिकट मिल सकता है । बहनों के साथ आपके संबंध उत्तम रहेंगे । आपके शरीर को कष्ट हो सकता है । इस सप्ताह भाग्य आपका कम साथ देगा । इस सप्ताह आपके लिए 1 और 2 जून उत्तम और लाभप्रद हैं । 30 और 31 मई को आपको किसी भी कार्य को करने में पूर्ण सावधानी बरतना चाहिए । इस सप्ताह आपको शनिवार के दिन शिन मंदिर में जा कर पूजा अर्चना करना चाहिए ।यह आपको यह कार्य पूरे वर्ष भर हर शनिवार को करना चाहिए । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है। मकर राशि .. इस सप्ताह आपका अपने बड़े भाई से बहुत अच्छा संबंध रहेगा । शत्नु परास्त होंगे । बच्चों से कम सहयोग प्राप्त होगा । भाग्य में थोड़ी कमी आएगी । धन आने की मात्ना में वृद्धि होगी । व्यापार उत्तम चलेगा । जनप्रतिनिधियों को जनता से कम सहयोग प्राप्त होगा । इस सप्ताह आपके लिए तीन चार और 5 जून श्रेष्ठ हैं। । 1 और 2 जून को आपको कार्यों को करने में समझदारी दिखाना चाहिए । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह घर की पहली पहली रोटी गौ माता को दें ।? सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है। कुंभ राशि .. कुंभ राशि के जातकों का यह सप्ताह उत्तम रहेगा । कुछ परेशानियां आ सकती हैं । भाग्य साथ देगा । धन भरपूर मात्ना में आएगा । भाई बहनों से तकरार हो सकती है । जनता से आपको सहयोग प्राप्त नहीं होगा । संतान का सहयोग भी आपको बहुत कम मात्ना में मिलेगा । पेट मैं अगर किसी तरह की परेशानी है तो उससे आपको मुक्ति मिलेगी । कार्यालय में आप का स्थान उत्तम रहेगा । गलत रास्ते से भी धन का आने का योग है । इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 मई शुभ और अनुकूल है । 4 और 5 जून को आपको सतर्क रहना चाहिए । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह रु द्राष्टक का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्र वार है । मीन राशि .. अगर हम छोटी मोटी बाधाओं को छोड़ दें तो यह सप्ताह आपके लिए अति उत्तम है । कचहरी के कार्यों में आपको विजय मिलेगी । भाग्य आपका अति उत्तम रूप से साथ देगा । जीवनसाथी को थोड़ा बहुत कष्ट हो सकता है । धन आने का उत्तम योग है । संतान से आपको अत्यंत उत्तम सहायता प्राप्त होगी । विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत अच्छा है । उनको इस सप्ताह परीक्षाओं में सफलता मिलेगी । इस सप्ताह आपके लिए 1 और 2 जून मंगलकारी और शुभ हैं । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप अपने घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

 -- आसरा ज्योतिष ने राजनीतिक भविष्यवाणी में अपना रिकॉर्ड बनाया है । यूट्यूब पर हमारी सभी भविष्यवाणियां सफल हुई हैं , यदि कोई जनप्रतिनिधि हम से मदद मांगता है और हम उसको मदद लायक समझते हैं तो हम उसकी अवश्य ही मदद करेंगे । इस संबंध में आप हमारे मोबाइल फोन पर संपर्क कर सकते हैं। मां शारदा से हमारी प्रार्थना है कि आप सभी स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। 

*** अनिल कुमार पाण्डेय सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता,प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्नी 

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया

 सागर, 470004   मो. 7566503333 / 8959594400

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.