Type Here to Get Search Results !

दिल्ली में शाहीन बाग के बाद आज न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और मंगोलपुरी में चल रही कार्रवाई


दक्षिण दिल्ली नगर निगम 4 मई से अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रहा है। इसके तहत आज न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और मंगोलपुरी में एसडीएमसी के बुलडोजर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर चुके हैं। मंगोलपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के कई लोगों ने अपने अवैध अतिक्रमण को पहले ही हटा लिया था। कार्रवाई शुरू होने से पहले ही दोनों इलाकों में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए थे ताकि किसी भी प्रकार का विरोध होने पर उससे निपटा जा सके। बताया जा रहा है कि मंगोलपुरी में 90 प्रतिशत अतिक्रण लोगों ने पहले ही हटा लिया था और जो बच गया था वह निगम ने हटाया। जानकारी के अनुसार मंगोलपुरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई खत्म हो चुकी है जबकि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में भारी सुरक्षा बल के बीच कार्रवाई जारी है।
 




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.