Type Here to Get Search Results !

फरीदाबाद में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़


फरीदाबाद | एसजीएम नगर थाना पुलिस की टीम ने बुधवार देर रात ऑनलाइन चल रहे वेश्यावृति के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक और तीन युवतियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी एसजीएम नगर थाना क्षेत्र में अपना गोरखधंधा चला रहे थे। आरोपी व्हाट्सऐप पर युवतियों के फोटो भेजकर ग्राहकों को अपने जाल में फंसाते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार, 2,350 रुपये, पांच मोबाइल फोन आदि सामान जब्त किया है।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.