Type Here to Get Search Results !

पंजाब कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने पार्टी से दिया इस्तीफा


पंजाब कांग्रेस के नेता सुनील जाखड़ ने दोपहर 12 फेसबुक पर लाइव होकर पार्टी को अलविदा कह दिया। पार्टी छोड़ते समय उन्होंने कहा… Good Luck and goodbye Congress… इससे पहले उन्होंने अपने ट्विटर बायो से कांग्रेस का नाम भी हटा दिया।  जाखड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व चापलूसों से घिरा हुआ है। सिर्फ इसी वजह से कांग्रेस को नुकसान हो रहा है। फेसबुक लाइव के दौरान जाखड़ कांग्रेस नेता अंबिका सोनी पर जमकर बरसे। उन्होंने सोनिया गांधी से भी कई सवाल किए।

जाखड़ ने अपने खिलाफ जारी कारण बताओ नोटिस के लिए भी पार्टी हाई कमान पर निशाना साधा। जाखड़ ने कहा कि मुझे सभी पदों से निलंबित कर दिया गया लेकिन मेरे पास तो कोई पद ही नहीं था। जाखड़ ने कहा कि वह अपनी विचारधारा पर अडिग हैं। उनका कांग्रेस पार्टी के साथ 50 साल पुराना रिश्ता है। उन्होंने कांग्रेस के अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में काम किया है। 






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.