Type Here to Get Search Results !

दिल्ली के वसंत विहार मार्केट में लावारिस बैग मिलने से मचा हड़कंप


दिल्ली के वसंत विहार की A ब्लॉक मार्केट में शनिवार को एक लावारिस बैग की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर जांच में जुटा है। तलाशी के दौरान दिल्ली पुलिस को बैग के अंदर कुछ भी संधिग्ध नहीं मिला। दिल्ली पुलिस ने बताया कि थाना वसंत विहार में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी कि दुकान संख्या 5, ए-ब्लॉक मार्केट, वसंत विहार के सामने लावारिस हालत में दो संदिग्ध बैग पड़े हैं, जिन्हें एक अज्ञात विदेशी नागरिक छोड़ा गया है जो यहां दवा खरीदने आया था। सूचना मिलते ही एसएचओ से लेकर एसीपी और अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी करते हुए आस-पास की दुकानों को खाली कराया और संदिग्ध बैग के आसपास रेत के बैग रखे गए। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। उन्होंने बैग की जांच की, लेकिन बैग में कुछ नहीं मिला। दोनों ही बैग पुराने कपड़ों और निजी सामानों से भरे हुए थे। बैग के मालिक की पहचान की कोशिश की जा रही है। 





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.