Type Here to Get Search Results !

काशी-मथुरा के मंदिर हिन्दुओं के थे और रहेंगे, ज्ञानवापी के प्रमाण यही कहते

प्रखर हिन्दुवादी नेता डॉ प्रवीण तोगड़िया ने जबलपुर प्रवास में दो टूक कहा 

जबलपुर। विश्व हिंदू परिषद से अलग होकर अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद की स्थापना करने वाले प्रखर हिन्दूवादी नेता डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि काशी का समूचा विश्वनाथ परिसर और मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि का समग्र भू-भाग हिंदुओं को सौंप दिया जाना चाहिए। ज्ञानवापी में मिले सारे तथ्य और सबूत हिंदुओं के पक्ष में हैं, मथुरा में भी सब कुछ आइने की तरह साफ हैं, अत: ये परिसर हिंदुओं को सौंपे जाने चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि मुसलमान यदि नहीं मानते तो केंद्र सरकार को इसके लिए कानून बनाना चाहिए, जैसा सोमनाथ मंदिर के संदर्भ में सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया था।

 त्रिशूल-डमरू-स्वास्तिक सब मिलना स्पष्ट करता है मंदिर

 डॉ. तोगड़िया का कहना था कि ज्ञानवापी में अब हर रोज काशी विश्वनाथ श्रृंगार गौरी व नंदी की पूजा साथ-साथ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस ओर मुंह करके नंदी जी बैठे हैं, उसी ओर शिवलिंग मिला है। त्रिशूल-डमरू-स्वास्तिक सहित कई चिन्ह मिलना बताता है, कि वो परिसर हिंदुओं का है। मुस्लिम जेहादी हमलाखोरों ने मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई। दुनिया का हर गौरवशाली समाज अपना स्वामित्व वापस लेता है। हिंदू वापस लेना चाहता है, तो कानून से उसके हाथ बांध दिए जाते हैं, ये कानून रद्द होने चाहिए।

 किस मस्जिद में है फव्वारा कोई बताता नहीं

ज्ञानवापी पर मुस्लिम पक्ष के दावे संबंधी प्रश्न पर उन्होंने सवाल किया कि साढ़े तीन सौ साल पहले कौन सी इलेक्ट्रिसिटी तकनीक के फव्वारे थे? औरंगजेब ने 1669 में परिसर तोड़ा तो कौन सी इलेक्ट्रिसिटी के फव्वारे बनवाए होंगे? उन्होंने कहा कि आज की ही बात करें, तो देश में ऐसी कौन सी मस्जिद है, जहां फव्वारे हैं? उन्होंने कहा कि भारत का मुसलमान आक्रांता औरंगजेब से जुड़कर हिंदुओं के साथ शत्रुता खड़ा कर रहा है, ये गलत है। ओवैसी के बयानों के बारे में पूछे जाने पर तोगड़िया ने कहा कि मुङो इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी। उन्होने कहा कि आज देश की यह मांग है कि 1991 का यथास्थिति धर्मस्थान कानून भारत की संसद में रद्द करवा दिया जाय और काशी मथुरा हिंदुओं को सौंपे जाएं। हम आज से नहीं 1982 से कहते आये हैं ये बात। हमारा नारा था कि अयोध्या, मथुरा, विश्वनाथ-तीनों लेंगे एक साथ। मंदिर के बाद क्या? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि समृद्ध हिंदू-सुरक्षित हिंदू, कजर्मुक्त किसान, महंगाई मुक्त गृहणी, बेराजगारी मुक्त युवा और सम्मान-स्वाभिमान ही हमारी मांग है। 

( जैसा कि वरिष्ठ पत्रकार पवन पाण्डेय को डॉ प्रवीण तोगड़िया ने बताया )

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.