Type Here to Get Search Results !

फतेह नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में लगी आग


उदयपुर के फतेहनगर स्टेशन पर बुधवार की रात ट्रेन में आग लग गई। ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी, तभी इसकी एक बोगी से आग की लपटें उठती दिखाई दी। ट्रेन में 22 कोच लगे थे। ऐसे में आग देखकर हड़कंप मच गया। जिस ट्रेन की बोगी में आग लगी, वह कोविड स्पेशल ट्रेन थी। बोगी में आग लगने के कुछ देर बाद ही आग की लपटें दो बोगियों तक भी जा पहुंची। दुर्घटना में एक बोगी जलकर पूरी तरह खाक हो गई।आग देखकर तुरंत फतेहनगर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर फतेहनगर, सनवाड़ नगर पालिका, दरीबा और कपासन से फायर ब्रिगेड की चार गाड़िया मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर रात तीन बजे काबू पाया गया। गनीमत रही कि स्टेशन छोटा था, उस दौरान कोई ट्रेन भी ट्रैक पर नहीं थी। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.