प्रिंट-इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया की खबरें गलत
भोपाल। नगर निगम में मेयर, नगर पालिका और नगर परिषद में अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता से कराए जाने की खबरों का गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने खंडन किया है।
गृहमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मध्यप्रदेश में नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत के चुनाव से जुड़ा कोई भी अध्यादेश अब तक राजभवन नहीं भेजा गया है।
