Type Here to Get Search Results !

पुलिस चौकी में घुसकर बदमाशों ने किया कारोबारी पर हमला


नोएडा । ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि इन पर पुलिस का खौफ बिल्कुल भी नहीं दिखाई दे रहा है। ताजा मामले में गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने पुलिस चौकी में घुसकर एक कारोबारी पर जानलेवा हमला कर दिया, उसके सिर में गंभीर चोट आई। वहीं, शिकायत पर ग्रेटर नोएडा पुलिस अब बदाशों की तलाश में जुट गई है।बुधवार रात करीब 10 बजे ग्रेटर नोएडा जगत फार्म पुलिस चौकी परिसर में घुसकर बदमाशों ने एक कारोबारी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित कारोबारी के सिर में गहरी चोट आई है। हालांकि उस समय पुलिस चौकी में कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था, लेकिन हैरत की बात यह है कि बदमाशों को यह भी खौफ नहीं था कि वह पुलिस चौकी में घुसकर किसी पर हमला करने का गुनाह कर रहे हैं।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.