Type Here to Get Search Results !

दिल्ली में बुधवार से यलो अलर्ट जारी


दिल्ली | बुधवार से पारा तेजी से चढ़ना शुरू होगा और पूरे सप्ताह भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। राजधानी में एक बार फिर पारा चढ़ना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार से अगले पांच दिनों के लिए यलो अलर्ट के साथ लू और भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। वहीं, सोमवार को भी पारा अधिक दर्ज किया गया व दिनभर चिलचिलाती धूप की वजह से दिल्ली वासियों का गर्मी से बुरा हाल रहा।मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 40 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप निकली रही और लोग गर्मी से परेशान रहे। हवा में नमी का स्तर 36 से 69 फीसदी रहा। दिल्ली का नजफगढ़ व जफरपुर इलाका 41.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा है। इसके अलावा पालम व रिज में 40.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस  तक दर्ज किया जा सकता है। बुधवार से पारा तेजी से चढ़ना शुरू होगा और पूरे सप्ताह भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.