Type Here to Get Search Results !

कल दो घंटे बंद रहेंगे पेट्रोल पम्प, कमीशन न बढ़ा तो अनिश्चितकालीन हड़ताल

पेट्रोलियम एसोसिएशन ने दिया कम्पनियों को अल्टीमेटम 

जबलपुर। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के रेट कम करने के बाद अब कमीशन का नुकसान उठा रहे पम्प संचालकों ने 25 मई की शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक दो घंटे बंद रखने का फैसला लिया है। पेट्रोल पम्प संचालकों का कहना है कि यदि कमीशन नहीं बढ़ाया गया तो पम्प अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। उनका कहना है कि कमीशन पहले ही नहीं बढ़ाया, वहीं जब रेट बढ़ाए जा रहे थे तो पैसों में बढ़ाए जा रहे थे और फिर अचानक रुपयों में दाम घटा दिए। इसके चलते जो महंगे दाम पर खरीदा रखा हुआ स्टॉक है उससे भारी नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक को 25 मई तक का अल्टीमेटम भी दिया गया है। एसोसिएशन ने बताया, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप डीलर्स ने स्टेट लेवल को-आर्डिनेटर के सामने मांगें रखी हैं। 

 रेट घटने से पम्प संचालक भी खुश हैं, लेकिन कमीशन तो बढ़े 

 पेट्रोल पम्प संचालकों के मुताबिक विगत 4-5 नवंबर 2021 को केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 10 और डीजल पर 15 रु पए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कम की थी। उसके बाद 22 मई 2022 को पेट्रोल पर 9.50 रु पए और डीजल पर 7 रु पए कम किए गए। रेट कम करने से वे भी खुश हैं, लेकिन डीलर को एक्साइज ड्यूटी की कटौती से 12 से 15 लाख रु पए का नुकसान उठाना पड़ रहा है क्योंकि डीलर पेट्रोल-डीजल खरीद पर एडवांस में एक्साइज ड्यूटी जमा करा देते हैं। अब यह रिफंड की जानी चाहिए। ऐसा इसलिए होना चाहिए क्योंकि जब पेट्रोल 60 और डीजल 50 रु पए लीटर मिलता था, तब जितना कमीशन मिलता था, वहीं अब मिल रहा है जबकि ईंधन की कीमतें दोगुनी हो गई हैं। इसलिए यह कमीशन बढ़ाया जाए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.