Type Here to Get Search Results !

औद्योगिक क्षेत्र की तीन फैक्ट्रियों में लगी आग


नई दिल्ली। दिल्ली के कीर्तिनगर औद्योगिक क्षेत्र की तीन फैक्ट्रियों में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दिल्ली फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि टीम मौके पर तैनात है।राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में गर्मी में आग लगने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह कीर्ति नगर औद्योगिक क्षेत्र की तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई, जिससे चारों तरफ जहरीला धुआं फैलने से लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई। हालांकि सूचना पर दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कई घंटे तक आग बुझाने के लिए मशक्कत की। वहीं, दिल्ली फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.