Type Here to Get Search Results !

जिला एवं ब्लॉक स्तर पर नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त


खरगोन 20 मई 2022। त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2022 में मतदाता जागरूकता  अभियान के गतिविधियों के संचालन एवं पर्यवेक्षण के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुमार पुरूषोत्तम ने आदेश जारी कर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर जिला पंचायत सीईओ श्री दिव्यांक सिंह नोडल अधिकारी एवं खरगोन ब्लॉक के सहायक नोडल अधिकारी होंगे। वहीं जिले की प्रत्येक ब्लॉक के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.