Type Here to Get Search Results !

हुक्का बार पर पुलिस ने मारा छापा


जालंधर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने हुक्का बार में छापेमारी कर मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि राकी वुड रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से शराब व हुक्का बार का कारोबार चलाया जा रहा है।अर्बन एस्टेट फेस-2 स्थित राकी वुड रेस्टोरेंट में अवैध शराब और हुक्का बार चलाया जा रहा था। थाना-7 की पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर रेस्टोरेंट मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान दिलरूप वड़ैच के रूप में हुई है। आरोपित का एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पहचान कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.