Type Here to Get Search Results !

गोवा-दुबई तक सट्टा का साम्राज्य बनाने वाले सतीश सनपाल के महलनुमा भवन पर चला बुल्डोजर

शहडोल में चाय बेचने वाला बना अरबों का आसामी, एसपी ने बनाई अपराधिक कुंडली

 डी कंपनी और अधिकारियों से संबंधों का खुलेगा राज 

जबलपुर। देश का सबसे बड़ा सटोरिया व हवाला कारोबारी सतीश सनपाल के आदर्श नगर स्थित महलनुमा आलीशान भवन पर पुलिस-प्रशासन का बुल्डोजर चल गया। भारत व दुबई सहित अन्य देशों में सट्टा का कारोबार फैलाकर रोजाना करोड़ों रुपए के वारे-न्यारे करने वाले सट्टा किंग सतीश सनपाल पर सुनियोजित कार्रवाई से देश-विदेश में खलबली मच गई।

  सट्टे की हर रेड में आता रहा सतीश सनपाल का नाम ...........

 सट्टेबाजी के कई प्रकरणों में सतीश सनपाल उसके भाई और छरे का नाम पुलिस पूछताछ में आता रहा है। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए सतीश ने गोवा फिर उसके बाद दुबई में अपना ठिकाना बना लिया। सतीश सनपाल विदेश में बैठकर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा है, इसके पुख्ता प्रमाण भी पुलिस को कई बार मिले। साल 2005 से सुर्खियों में आए सट्टा किंग सतीश सनपाल एवं उसके भाइयों का ऑनलाइन क्रिकेट व अन्य सट्टेबाजी का कारोबार जिस उंचाई पर पहुंचा है, वो पुलिस अधिकारियों के संरक्षण के बिना संभव नहीं था। सट्टा किंग सतीश सनपाल के प्रदेश स्तर पर अधिकारियों से संबंध की चर्चाएं भी शहर में रहीं हैं। अगस्त 2018 में एसटीएफ ने सतीश सनपाल के इंटरनेशनल कनेक्शन खंगालने के साथ ही यह जानकारी जुटाने का प्रयास भी किया गया था कि सतीश के जिले एवं प्रदेश में किन-किन अधिकारियों से संबंध हैं। 

कलेक्टर-एसपी के निर्देश पर 6 हजार वर्गफुट में बना भवन तोड़ा

 अपर कलेक्टर नम: शिवाय अरजरिया ने बताया कि सट्टा किंग सतीश सनपाल ने नाला मद की साढ़े 4 करोड़ कीमत की 6 हजार वर्गफीट शासकीय जमीन पर कब्जा कर आलीशान महलनुमा मकान बनाया था। कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी. एवं एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर जेएमसी की टीम ने जमीन पर अवैध रूप से करोड़ों रुपए की लागत से बने मकान को तोड़कर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। सतीश सनपाल पर हत्या का आरोप भी पूर्व में लग चुका है। सतीश क्षेत्र का कुख्यात अपराधी रहा है और सट्टा के कई मामलों में उसका नाम आता रहा है। मौके पर विवाद की स्थिति की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए एसडीएम दिव्या अवस्थी, सीएसपी अलोक शर्मा, 5 थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

 फरवरी 2014 में पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार था सतीश 

क्रि केट सट्टेबाजी में फरार सटोरिया सतीश सनपाल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने फरवरी 2014 फील्डिंग जमाते हुए आदर्श नगर स्थित घर में छापा मारा था। पुलिस के पहुंचते ही सतीश घर के पिछवाड़े से नाले में कूदकर फरार हो गया। हालांकि उस समय पुलिस का दावा था कि सतीश को हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा, जिसके लिए विशेष रणनीति भी बनाई गई थी। गौरतलब है कि 25 फरवरी 2014 की शाम क्र ाइम ब्रांच की टीम ने सुखसागर वैली स्थित एक आलीशान मकान में ऑनलाइन क्रि केट सट्टेबाजी का अड्डा पकड़ा था। पुलिस ने मौके से 8 लोगों को पकड़ा था,जबकि सरगना सतीश सनपाल समेत दो अन्य को फरार घोषित किया था। सतीश सनपाल करोड़ों रूपए की रकम बेनामी फर्मो के खाते में ऑनलाइन लेनदेन करने में भी माहिर है। 

चरगवां के फार्म हाउस में चलाता था सट्टा

सैनिक सोसायटी इलाके में क्रि केट सट्टेबाजी में फरार होने वाला सतीश सनपाल का साथी गुरमुख पुलिस के डर से अंडरग्राउंड हो गया था। साल 2012 में पुलिस ने कटंगा स्थित गुरमुख के दफ्तर में दबिश दी थी। गुरमुख और सतीश सनपाल ने चरगवां रोड पर एक आलीशान फार्म हाउस भी बनाया था, कुछ दिन सट्टा कारोबार वहीं से संचालित किया जाता रहा। जानकारी के मुताबिक पुलिस रिकार्ड में फरार सतीश सनपाल छोटी सी उम्र से सट्टा और कई तरह के अवैध कारोबार में लिप्त रहा है। जबलपुर आने से पहले सतीश ने शहडोल में चाय बेचता था और उसने प्रेम विवाह किया था जिसके कारण वह ऑनर किलिंग का शिकार होते-होते भी बचा था।

 एसटीएफ ने पकड़े 35 लाख, सतीश सनपाल का नाम

 साल 2018 में एसटीएफ ने कटंगा में दबिश देकर अमित शर्मा व सोनू मनवानी के पास से 35 लाख रुपए बरामद किए थे। जिसकी जांच में सतीश सनपाल का नाम सामने आया। एसटीएफ ने पड़ताल की तो कई चौकाने वाले खुलासे भी हुए। सतीश सनपाल ने कुछ साथियों के साथ मिलकर जजिर्या में एक कैसीनो खोला था। कैसीनो के भव्य लोकार्पण के निमंत्रण कार्ड जबलपुर में बांटे भी गए थे और सोशल मीडिया में उसकी चर्चा रही। 

 सतीश सनपाल ने दुबई से बनवाई इंटरनेट पर सट्टा की लिंक

 होमसाइंस कॉलेज के समीप पकड़े गए आईपीएल क्रि केट के सट्टेबाजों से की गई पूछताछ में पुलिस के हाथ काफी महत्वपूर्ण जानकारी लगी थी। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी दीपक पटेल और सुनील ठाकुर जिस वेबसाइट के माध्यम से सट्टा बुक कर रहे थे, उसकी लिंक सतीश सनपाल ने दुबई में बनवाई थी। इंडिया में सतीश के आईपीएल क्रि केट सट्टे का कारोबार फूटाताल निवासी आजम खान, अंधेरदेव निवासी निक्की जैन, रामपुर निवासी राहुल चन्ना और विजय नगर निवासी दिलीप खत्री हैंडिल करते हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.