प्रेरणा वृद्धाश्रम में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजित
श्योपुर - प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्योपुर श्री प्रदीप मित्तल के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पवन कुमार बांदिल द्वारा प्रेरणा वृद्धाश्रम, श्योपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में वृद्धजनों के उनके अधिकारों के बारे में बताते हुए मध्यप्रदेश माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, नालसा की स्कीम- वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सहायता योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही वहां उपस्थिति वृद्धजन विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रति जागरूक कर उनके स्वास्थ्य संबंधी व अन्य समस्याओं के बारे में भी पूछा गया।

