ग्राम हिरनीखेड़ा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
श्योपुर - प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रदीप मित्तल के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पवन कुमार बांदिल द्वारा ग्राम हिरनीखेड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में उपस्थित ग्रामीणजनों को नालसा की स्कीम- नशा पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवा योजना, लोकोपयोगी लोक अदालत, नेशनल लोक अदालत, एमएसीटी अधिनियम के तहत मोटर व्हीकल एक्ट, सम्पूर्ण न्यायालयीन प्रक्रिया, नालसा लीगल सर्विस एप, मीडिएशन के लाभ, विधिक सेवा प्राधिकरण 1987 के अंतर्गत निःशुल्क विधिक सहायता, प्रीलिटिगेशन मीडिएशन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए निःशुल्क विधिक सहायता नंबर 15100 के बारे में बताया।