Type Here to Get Search Results !

धाकड़ फिल्म का पहला गाना कल होगा रिलीज


कंगना रणौत जल्द ही अपनी फिल्म 'धाकड़' के साथ बड़े पर्दे पर जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फैंस को कंगना स्पाई एजेंट के किरदार में काफी पसंद आ रही हैं। अब कल फिल्म का नया गाना 'शी इज ऑन फायर' आने वाला है। इसकी जानकारी अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर गाने का टीजर शेयर करके दी है।कंगना रणौत न अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने की झलक दिखाई, जिसमें कंगना, अर्जुन रामपाल और बादशाह दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को बादशाह ने गाया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि आग इतनी भीषण और विनाशकारी है, फायर ब्रिगेड भी इसे बुझा नहीं सकती! कल आएगा 'शी इज ऑन फायर' गाना। इसके साथ ही कंगना ने हैशटैग अग्नि आ रही है भी लिखा। कंगना के इस पोस्ट पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ओह माई गॉड, अब ये है जिसे हम माइंड ब्लोइंग कहते हैं तो किसी ने लिखा कि कंगना पहले से ही फायर हैं।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.