Type Here to Get Search Results !

बेटे ने कैंची घोंपकर की बुजुर्ग मां-बाप की हत्या


फरीदाबाद। एक कलियुगी बेटे ने कथित तौर पर अपने बुजुर्ग माता-पिता की कैंची से गोदकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। फरीदाबाद के खेड़ी पुल स्थित हनुमान नगर गली नंबर 5 में गुरुवार देर रात शराब के नशे में पुत्र ने माता-पिता का कैंची से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से आरोपी बेटा फरार बताया जा रहा है।पुलिस ने बताया, खेड़ी पुल स्थित हनुमान नगर गली नंबर 5 में घरेलू विवाद के चलते जीतू नामक व्यक्ति ने अपने बुजुर्ग पिता और मां की कैंची मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बुजुर्ग दंपति के शवों को बीके अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। हत्या की वजह फिलहाल पता नहीं चल सकी है। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी बेटे की तलाश तेज करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.