आरक्षण प्रक्रिया पूरी, अब वार्डो व जिला पंचायत क्षेत्रों में बैठेगी राजनीतिक गोटी
जबलपुर। जिले में नगर निगम के वार्डो, नगर पालिका, नगर परिषद व जिला पंचायत के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों केआरक्षण की प्रक्रि या पूरी हो गई। नगर निगम जबलपुर में ओबीसी की एक सीट आबादी की तुलना में अधिक आरक्षित हुई है। अब वार्ड नंबर 51 रविंद्र नाथ टैगोर की सीट ओबीसी हो गई। शहर के सभी 79 वार्डों में 21 वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित हो गए वहीं जिला पंचायत के सभी 17 क्षेत्रों, जनपद पंचायत अध्यक्षों के पदों की तस्वीर भी साफ हो गई है। नगर निगम जबलपुर में अभी ओबीसी आरक्षण 25 प्रतिशत के हिसाब से 20 सीट पर मिला था। जबकि आबादी के मुताबिक जिले में ओबीसी की संख्या 26.58 प्रतिशत है। इस कारण एक सीट बढ़ाई गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नम: शिवाय अरजरिया के मुताबिक निर्देशों के अनुसार एससी-एसटी व महिला आरक्षण में कोई परिवर्तन नहीं होना था। जहां आबादी के अनुसार ओबीसी के पद घट या बढ़ रहे हैं, वहां आरक्षण होना था।
2020 में हुए आरक्षण में ओबीसी की बढ़ी सिर्फ एक सीट
जबलपुर में एससी के 11, एसटी के 4, ओबीसी के 20 और सामान्य महिला 22 व सामान्य 22 सीटों का आरक्षण किया गया था। एक सीट ओबीसी का बढ़ाया जाना था, जो सामान्य से लिया गया। सामान्य के 22 वार्डों में 9 वार्ड पिछली बार ओबीसी के लिए आरक्षित थे इसलिए 13 वार्डो से ही एक वार्ड का चयन किया गया। मानस भवन में अधिकारियों और सामान्य लोगों की मौजूदगी में वार्ड नंबर 8, 11, 16, 32, 34, 35, 39, 40, 42, 51, 55, 56, 73 की पर्ची डाली गई। लॉटरी सिस्टम से एक पर्ची निकलवाई गई, तो वार्ड क्र मांक 51 रविंद्र नाथ टैगोर ओबीसी के लिए आरक्षित हुआ।
जबलपुर नगर निगम में आरक्षण की ये हो गई तस्वीर
एससी - वार्ड नंबर 44 आचार्य विनोवा भावे, 52 मदन मोहन मालवीय, 78 महर्षि बाल्मीक, 62 अम्बेडकर, 63 शहीद भगत सिंह वार्ड एससी महिला- वार्ड नंबर 9 दादा बाबूराव परांजपे, 29 राममनोहर लोहिया, 48 सिद्धबाबा, 53 महर्षि अरविंद, 58 राधाकृष्णन, 66 रानी लक्ष्मी बाई वार्ड
एसटी -वार्ड नंबर 64 महर्षि सुदर्शन व 77 संत रविदास एसटी महिला-वार्ड नंबर 70 लाला लाजपत राय व 75 बिरसा मुंडा वार्ड ओबीसी -51 रवींद्र नाथ टैगोर, 38 मोती लाल नेहरू, 74 अब्दुल कलाम, 5 बल्लभ भाई पटेल, 2 दादा वीरेंद्र पुरी, 54 जवाहर लाल नेहरू, 37 डॉ राजेंद्र प्रसाद, 28 जय प्रकाश नारायण, 3 त्रिपुरी, 59 अशफाक उल्ला, 65 सुभाष चंद बेनर्जी वार्ड
ओबीसी महिला- वार्ड नंबर 1 गढ़ा, 57 महर्षि महेश योगी, 67 रानी आवंती बाई, 27 चेरीताल, 10 गुप्तेश्वर, 71 दुर्गा दास राठौर, 17 रानी दुर्गावती, 20 कस्तूरबा गांधी, 36 मौलाना अबुल कलाम व 24 हनुमानताल वार्ड सामान्य-18 शहीद गुलाब सिंह, 23 बाल गंगाधर तिलक, 26 गोविंद बल्लभ पंत, 43 डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, 45 शीतला माई, 46 द्वारका प्रसाद मिश्र, 47 सेठ गोविंद दास, 49 लाल बहादुर शास्त्री, 61 दीवान आधार सिंह, 8 ग्वारीघाट, 11 गिरिराज कपूर, 16 महाराणा प्रताप, 32 सुभद्र कुमारी चौहार, 34 भवानी प्रसाद तिवारी, 35 महाराजा अग्रसेन, 39 चितरंजन, 40 डॉ जाकिर हुसैन, 42 सुभाष चंद बोस, 55 खेरमाई, 56 अब्दुल हमीद व 73 भगवान परशुराम वार्ड
सामान्य महिला-13 बनारसी दास भनोत, 14 नरसिंह वार्ड, 19 शहीद गुलाब सिंह, 21 स्वामी विवेकानंद, 30 दीन दयाल उपाध्याय, 33 स्वामी दयानंद, 50 ठक्कर ग्राम, 60 निर्मल चंद जैन, 69 चंद्रशेखर आजाद, 72 दादा ठनठनपाल, 76 गुरु गोविंद सिंह , 4 शंकर शाह, 6 इंदिरा गांधी, 7 वीर सावरकर, 12 जार्ज डिसिल्वा, 15 मदन महल, 22 जवाहर गंज, 25 महात्मा गांधी, 31 राजीव गांधी, 41 संजय गांधी, 68 गोकलपुर व 79 दादा ईश्वरदास रोहाणी वार्ड।
भेडाघाट व मझौली में घट गई ओबीसी की सीटें
. भेड़ाघाट और मझौली में ओबीसी की कम संख्या को देखते हुए सीटें घट गईं। भेड़ाघाट में ओबीसी के लिए 4 सीटें आरक्षित थीं, अब वहां एक ही सीट ओबीसी के लिए आरक्षित रहेगी। इसी तरह मझौली में ओबीसी के लिए आरक्षित होने वाली 4 सीटों में अब 3 ही सीट आरक्षित रहेगी। इसी तरह जिला पंचायत के लिए 17 वार्डों में ओबीसी के लिए सिर्फ एक ही सीट आरक्षित हुई है। जबकि जनपद पंचायत अध्यक्ष में ओबीसी के लिए एक भी सीट आरक्षित नहीं हो पाई है।
जिले की जनपद पंचायत अध्यक्षों का आरक्षण
जनपद पंचायत शहपुरा- एससी महिला जनपद पंचायत पाटन- एसटी महिला जनपद पंचायत कुण्डम- एसटी अनारिक्षत जनपद पंचायत मझौली- अनारिक्षत महिला जनपद पंचायत जबलपुर-अनारिक्षत महिला जनपद पंचायत पनागर-सामान्य
जिला पंचायत के सदस्यों का आरक्षण
एससी- वार्ड नंबर 17 अनारिक्षत व 12 महिला के लिए आरक्षित
एसटी-वार्ड नंबर 7 व 11 अनारिक्षत और 1, 2 व 8 महिला के लिए आरक्षित
ओबीसी-वार्ड नंबर 6 महिला के लिए आरक्षित
सामान्य-वार्ड नंबर 4, 5, 9, 10 व 16
सामान्य महिला-वार्ड नंबर 3, 13, 14 व 15
जबलपुर जिले की ग्राम पंचायतों में आरक्षण की स्थिति
जबलपुर जनपद पंचायत की 80 ग्राम पंचायतों में एससी के लिए 5 महिलाओं सहित 9, एसटी के लिए 12 महिलाओं सहित 24 और ओबीसी के लिए 4 महिलाओं सहित 7 सीटें आरक्षित की गई हैं। जबकि शेष 40 सामान्य पदों में 19 महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।
---- कुंडम जनपद पंचायत की 68 ग्राम पंचायतों में एससी के लिए 3 महिलाओं सहित 6, एसटी के लिए 24 महिलाओं सहित 47 पद आरक्षित की गई हैं। 13 सामान्य पदों में 7 महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है।
--- पनागर जनपद पंचायत की 62 ग्राम पंचायतों में 4 महिलाओं सहित एससी के 8, एसटी के लिए 7 महिलाओं सहित 14 पद आरक्षित की गई हैं। ओबीसी के लिए 5 महिलाओं सहित 9 पद आरक्षित किए है। 31 सामान्य सीटों में 15 महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।
--- पाटन जनपद पंचायत की 83 ग्राम पंचायतों में एससी के लिए 7 महिलाओं सहित 14, एसटी के लिए 7 महिलाओं सहित 13, ओबीसी के लिए 7 महिलाओं सहित 14 पद आरक्षित की गई हैं। सामान्य के 42 पदों में 21 महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।
--- शहपुरा जनपद पंचायत की 84 ग्राम पंचायतों में एससी के लिए 6 महिलाओं सहित 12, एसटी के लिए 11 महिलाओं सहित 22 और ओबीसी के लिए 4 महिलाओं सहित 8 पद आरक्षित की गई हैं। वहीं 42 सामान्य सीटों में 21 महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।
--- सिहोरा जनपद पंचायत की 60 ग्राम पंचायतों में एससी के लिए 5 महिलाओं सहित 9, एसटी के लिए 6 महिलाओं सहित 12, ओबीसी के लिए 5 महिलाओं सहित 9 पद आरक्षित की गई हैं। 30 सामान्य पंचायतों में 14 महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।
--- मझौली जनपद पंचायत के 90 ग्राम पंचायतों में एससी के लिए 7 महिलाओं सहित 14, एसटी के लिए 10 महिलाओं सहित 19 और ओबीसी के लिए 6 महिलाओं सहित 12 पद आरक्षित की गई हैं। 45 सामान्य ग्राम पंचायतों में 22 महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।