Type Here to Get Search Results !

मदर्स डेः मां बनीं महिलाओं को किया सम्मानित


अलीगढ़। मदर्स डे पर जिले के अस्पतालों में नई मां बनी महिलाओं एवं अस्पताल की महिला स्टाफ को बिकानो द्वारा स्वीट हैम्पर्स देकर सम्मानित किया जा रहा है। बीकानेर के डायरेक्टर मनीष अग्रवाल ने बताया कि एक परिवार में बेटियां जितनी खास होती हैं, उतनी ही खास उन्हें जन्म देने वाली मां होती है। इस बार मदर्स डे की पूर्व संध्या पर बिकानो ने नई मां बनीं महिलाओं को सम्मानित करने का फैसला किया है।
उन्होंने बताया कि बिकानो की एक टीम अलीगढ़ के लगभग सभी अस्पतालों का दौरा कर रही है और ऐसी माताओं को उनके बच्चों के जन्म देने पर बिकानो स्वीट हैम्पर दे रही है। इस अवसर पर बिकानो के दविंदर पाल ने कहा कि अस्पताल में उन मां को भी सम्मानित किया जा रहा है, जो एक मां होने की जिम्मेदारी के साथ-साथ अस्पतालों में नवजात शिशुओं को जन्म देने वाली महिलाओं का भी ख्याल रख रही हैं। ऐसी मां का भी अस्पताल में ही मुंह मीठा कराने की अनूठी भारतीय पंरपरा के जरिये नई माताओं और उनके नवजात शिशुओं को बधाई देने के साथ उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.