Type Here to Get Search Results !

BJP नेता मेनका गांधी को दिल्ली हाई कोर्ट का नोटिस


दिल्ली हाई कोर्ट मंगलवार को भारतीय पशु चिकित्सा संघ (आईवीए) द्वारा दायर मानहानि मामले में भाजपा नेता मेनका गांधी को नोटिस जारी किया है, जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने डाक्टरों को धमकाया और उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। संघ ने अपने सिविल सूट में कहा है कि नेता मेनका गांधी ने डाक्टरों को फोन किया और उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। नोटिस दिल्ली हाई कोर्ट के जज अमित बंसल ने जारी किया है।
कुछ महीने पहले वेटनेरी डाक्टर से फोन पर अभद्रता किए जाने का कथित आडियो वायरल होने के बाद यूपी की सुल्तानपुर से भारतीय जनता पार्टी सांसद मेनका गांधी ट्विटर पर ट्रेंड कर रही थी। पशु चिकित्सकों के बीच मेनका गांधी से खासा नाराजगी और वेटनरी डॉक्टरों के संगठन ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिट्ठी लिखकर मदद तक मांगी थी। इसमें गांधी पर पशु चिकित्सकों को धमकाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए थे। इसके साथ ही ट्विटर पर भी #मेनकागांधीमाफीमांगे हैशटैग ट्रेंड कर रहा था।
 






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.