Type Here to Get Search Results !

रिलायंस रिटेल ने बीते वित्त वर्ष में रोज खोले 7 नए स्टोर्स


रिलायंस रिटेल ने बीते वित्तिय वर्ष में 1.5 लाख नई नौकरियां जनरेट की हैं और हर दिन 7 नए स्टोर खोले हैं। रिलायंस ने खुद यह जानकारी दी है। कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि उसने पिछले वित्तिय वर्ष में रिकॉर्ड 1 लाख 50 हजार नई नौकरियां पैदा की हैं। यह वह समय था जब पूरी दुनिया कोविड माहमारी के दुष्परिणामों से जूझ रही थी। कंपनी के वित्तिय परिणामों के अनुसार, रिलायंस रिटेल का स्टाफ 70 फीसदी बढ़ा है, जिससे यह 3 लाख 61 हजार हो गया है। कंपनी के वित्तिय परिणामों में यह बात भी सामने आई कि रिटेल और अन्य बिजनेस में कुल मिलाकर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2 लाख 10 हजार नई नौकरियां दी हैं।

रिलायंस रिटेल ने जो 1.5 लाख नई नौकरियां दी हैं, उनमें से 1 लाख से अधिक नौकरियां छोटे और मझौले शहरों में दी गई हैं। कंपनी के बयान के मुताबिक, रिलायंस रिटेल छोटे और मझौले शहरों में नई नौकरियां इसलिए दे पाया क्योंकि इन शहरों में उसके स्टोर्स का नेटवर्क तेजी से बढ़ा है। स्टोर्स के साथ इन शहरों में डिजिटल और न्यू कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स का विस्तार भी तेजी से हुआ है। पिछले वित्तिय वर्ष में रिलायंस ने बहुत तेजी से नए स्टोर्स खोले हैं।कंपनी ने रोजाना करीब 7 नए स्टोर्स खोले और साल भर में कुल 2500 से अधिक स्टोर्स खोले। इस संबंध में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने खुशी जाहिर की और कहा, “इस साल भी रिलायंस देश के लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने में कामयाब रही है तथा भारत के सबसे बड़े नियोक्ताओं में से एक बनी हुई है। पिछले एक साल में हमने दो लाख 10 हजार से अधिक कर्मचारियों को जोड़ा है। रिटेल और टेक्नोलॉजी बिजनेस ने नई नौकरियां पैदा करने में अहम रोल अदा किया है।”






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.