Type Here to Get Search Results !

इंदौर की दो मंजिला इमारत में भीषण आग, 7 जिंदा जले, कुछ लोगों ने कूदकर बचाई जान

  फायर ब्रिगेड एक घंटे बाद पहुंची, सीएम ने दुख जताया, मुआवजे की घोषणा की

 इंदौर। खजराना रिंग रोड स्थित स्वर्ण बाग कॉलोनी में शुक्र वार देर रात दो मंजिला इमारत में भीषण अग्नि हादसे में 7 लोग जिंदा जल गए और आग लगने के बाद मची भगदड़ में कुछ लोगों ने गैलरी से कूदकर जान बचाई। बताया जाता है कि मृतकों में 4 महिलाएं और 3 पुरुष हैं इनमें कुछ लोग जिंदा जल गए जबकि कुछ लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। भवन की पार्किग में भी आग लग गई थी जिससे लोगों को भागने का अवसर नहीं मिला और इसी आपाधापी में गैलरी से कूदकर जान बचाने के प्रयास में कुछ लोग घायल हो गए। वहीं देर रात हुई इस घटना में सूचना देने के बाद फायर ब्रिगेड करीब 1 घंटे देर से पहुंची जिससे लोगों में आक्रोश रहा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों को 4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। 

मालिक के 4 मकान, किसी में सुरक्षा के इंतजाम नहीं

अग्नि हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। आग लगने का कारण फिलहाल शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मृतकों में 45 वर्षीय ईश्वर सिंह सिसौदिया , 45 वर्षीय नीतू सिसौदिया,30 वर्षीय आशीष, 38 वर्षीय गौरव , 25 वर्षीय आकांक्षा शामिल हैं। मरने वालों में 40 और 45 वर्ष के दो लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। मृतकों में एक दंपती भी शामिल हैं। ईश्वर सिंह सिसोदिया और नीतू की दम घुटने से मौत होना बताया जा रहा है। बताया जाता है कि बिल्डिंग के मालिक के इस कॉलोनी में 4 मकान है, जो किराए पर चल रहे हैं। लोगों का कहना है कि किसी भी भवन में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है और उसके खुद के मकान पर तो मोबाइल कंपनी का टॉवर लगा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.