Type Here to Get Search Results !

सुबह 6 बजे खुल गईं कमानिया गेट की दुकानें, भीड़ लगी, चल रही थी फिल्म की शूटिंग

‘साले आशिक’ का एक सीन फिल्मांकन करने पहुंची यूनिट 

जबलपुर। सुबह 6 बजे शहर के प्रमुख व्यवसायिक स्थल कमानिया गेट के आसपास की दुकानें खुलीं और भीड़भाड़ देखकर वहां से निकलने वाले आश्चर्य में डूब गए। उन्हें चंद पलों में ही पता चला कि यहां फिल्म की शूटिंग हो रही है। प्रेम पर आधारित एक फिल्म की शूटिंग ‘साले आशिक’ इन दिनों जबलपुर में चल रही है। इस फिल्म में सिने प्रेमियों को शहर का सबसे पुराना क्षेत्र कमानिया गेट भी नजर आएगा। यहां चल रही शूटिंग में हीरो-हीरोइन की एक झलक देखने सिने प्रेमी उतावले दिखे। 

30 से ज्यादा लोकेशन पर शूटिंग 

शहर के करीब 30 से ज्यादा लोकेशन पर शूट की जा रही फिल्म में कमानिया गेट के पास सुबह से चलने वाला नाश्ता, कपड़े की दुकानों के साथ हनुमानताल, भेड़ाघाट और तिलवारा भी अलग-अलग सीन्स में नजर आएगा। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे रजत दुबे ने बताया कि संस्कारधानी में वे लंबे समय से फिल्म शूटिंग के लिए प्रयास कर रहे थे। इस फिल्म के लिए जबलपुर से अच्छी लोकेशन नहीं थी। फिल्म शूटिंग में पुलिस एवं जिला प्रशासन का बहुत सहयोग मिला। साथ ही भरे बाजार में फिल्म के कुछ सीन शूट करने के लिए जब व्यापारी भाईयों से चर्चा कर मदद मांगी तो वे तुरंत तैयार हो गए।

 बाजार के सीन में दिखेगा कमानिया गेट

 फिल्म में एक सीन बाजार में खरीददारी का है जिसे आज सुबह 6 बजे से कमानिया गेट पर फिल्माया गया। इस सीन में हीरो-हीरोइन के साथ दुकानों से खरीदी करने के बाद दोस्तों के साथ चाट फुल्की और कचौरी खाते हुए नजर आ रहे हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.